Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024: Bima Claim Process, Check Claim Status

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024

देश में किसानों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री जी के द्वारा Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024 की शुरूआत वर्ष 2016 में की गई थी। आकस्मिक वर्षा या अन्य आपदा के कारण किसानों को अधिकांश समय बहुत नुकसान होता है। इसके समाधान के लिए PM Fasal Bima Yojana बहुत अच्छा विकल्प बनकर सामने आई है। इस लेख में हमने pm fasal bima yojana के बारें में बताया है की आप किस प्रकार से इस योजना का लाभ ले सकते है और अपनी फसल का बीमा करवा सकते है। इसके साथ ही बीमा के लिए क्लेम कैसे पास करवाना है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है इसे एक देश एक योजना के अंतर्गत चलाया जा रहा है। यह योजना पूरे देश में चलाई जा रही है। PM Fasal Bima Yojana 2024 भारतीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय विभाग के द्वारा चलाई जा रही है। फसल बीमा योजना में किसानों को आकस्मिक बारिश या प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए शुरू की गई है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Eligibility

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ देश के किसी भी राज्य का किसान ले सकते है। यह योजना पूरे देश में शुरू की गई है। यदि अपने किसान क्रेडिट कार्ड ले रखा है तो आपका फसल बीमा बैंक के द्वारा ही कर दिया जाता है। लेकिन यदि अपने फसल बीमा नहीं ले रखा है तो आप CSC केंद्र पर जाकर भी अपनी फसल का बीमा करवा सकते है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Document List

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्युमेंट की आवश्यकता होती है। जिनकी लिस्ट यहाँ दी जा रही है।

  • बैंक खाता विवरण
  • आधार कार्ड
  • बुवाई प्रमाण पत्र
  • खसरा नंबर
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज आदि।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Benefits

देश भर में किसान भाई लगातार फसल खराब होने से परेशान है। क्योंकि बिना मौसम बरसात या ओले गिरने या अन्य कारणों से किसानों की फ़सले बर्बाद हो जाती है। ऐसी स्थति से बचने के लिए आपको अपनी फसल का बीमा जरूर करवाना चाहिए। जिसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई है।

फसल बीमा योजना का फायदा यह है की इसमें किसानों को बहुत ही कम प्रीमियम देना होता है। और किसी भी कारण से फसल खराब होने पर आपको बीमा का क्लेम दिया जाता है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Last Date 2024

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ और रबी की फसलों के लिए बीमा करने की लास्ट डेट निम्न प्रकार है –

खरीफ की फसल के लिए – खरीफ की फसल जून जुलाई महीने में बोई जाती है। इस फसल का बीमा करने की लास्ट डेट 15 जुलाई रखी गई है। इस तिथि से पहले आपको अपना बीमा जरूर करवा लेना है। अन्यथा आपको क्लेम नहीं दिया जाएगा।

रबी की फसल के लिए – रबी की फसल देश के अधिकांश भाग में अक्टूबर से दिसंबर महीने में लगाई जाती है। इस फसल का बीमा करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर होती है। इस तिथि के बाद बीमा करने वाले किसानों को क्लेम नहीं दिया जाएगा।

Pradhan Mantri Fasal Bima Claim

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्लेम लेने के लिए आपको फसल नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को सूचना देनी होगी। इसके बाद बीमा कंपनी का आधिकारिक आपके खेत का निरीक्षण करने के बाद फसल बीमा का पैसे आपके खाते में डाल देंगे। आपकी सहायता के लिए फसल बीमा कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर नीचे दे रखें है –

Fasal Bima Claim Kaise Kare

प्रिय किसान साथी यदि अपने भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी फसल का बीमा करवाया है और आप क्लेम लेना चाहते है तो यहाँ क्लेम लेने की पूरी जानकारी दी गई है।

फसल बीमा योजना में क्लेम लेने के लिए आपको फसल खराब होने के 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को सूचना देनी होगी। आप फसल कटाई के 14 दिन बाद तक ही बीमा क्लेम के लिए रिपोर्ट के सकते है। इसके बाद यदि आपकी फसल खराब होती है तो बीमा मिलना मुश्किल होगा। इसके साथ ही आप मोबाइल एप की मदद से भी बीमा क्लेम के लिए रिपोर्ट कर सकते है। जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है –

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से “crop insurance app” डाउनलोड करना होगा।
  • अब इस मोबाईल ऐप को ओपन करें।
  • आपके सामने ऐप का डेशबोर्ड खुल जाएगा।
  • यहाँ पर सबसे नीचे “Change Language/भाषा बदले” विकल्प पर जाकर हिन्दी भाषा का चयन कर सकते है।
  • इसके बाद “बिना लॉगिन के जारी रखें” विकल्प का चयन करना है।
  • अब “फसल का नुकसान – फसल हानी की रिपोर्ट करें और दावा करें” वाले विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद “Crop Loss Intimation” विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपके समाने एक और नया पेज आ जाएगा। यहाँ पर अपने मोबाईल नंबर डालकर “Send OTP” पर क्लिक करना है। (मोबाईल नंबर आपको वो ही डालना है जिस पर पीएम फसल बीमा करवाया है। अन्य नंबर मान्य नहीं होंगे।)
  • अब आपके नंबर पर प्राप्त ओटीपी यहाँ दर्ज करें।
  • इसके बाद फसल बीमा ऐप में नया पेज खुल जाएगा।
  • इसमें सबसे पहले आपको Season वाले विकल्प में “Kharif या Rabi” फसल का चयन करना है। (खरीफ की फसल जुलाई से अक्टूबर तक होती है, और रबी की फसल नवंबर से मार्च तक होती है।)
  • अब आपको Year (वर्ष) में 2024 का चयन करना है।
  • इसके बाद Scheme (योजना) में “Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana” का चयन करना है।
  • और सबसे अंत में State (राज्य) का चयन करना है, इसमें आप अपने राज्य का चयन करें। और नीचे Select के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज आ जाएगा, यहाँ पर “From where did you enroll” में आपको Bank या CSC का चयन करना है। (जो भी आपके लिए सही हो।) इसके साथ ही “Do you have Application/Policy number?” के विकल्प को ऑन कर देना है।
  • अंत में “Application/Policy number” डलना है और Done के बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने पॉलिसी खुल जाएगी। यहाँ पर आपको खराब फसल के फ़ोटोज़ और वीडियो डालने है और Bima Claim करना है।

PM Bima Yojana Application Status

यदि अपने अपने बैंक या CSC केंद्र से फसल का बीमा करवाया है और अब आप इसका स्टेटस चेक करना चाहते है की आपका फसल बीमा योजना अप्रूव हुआ या नहीं तो अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल के माध्यम से PM Bima Yojana Application Status चेक कर सकते है।

जिसके लिए आपको “crop insurance app” डाउनलोड करके ओपन करना होगा। और बिना लॉगिन करे जारी रखे विकल्प पर जाकर बीमा पॉलिसी की स्थिति देखें पर जाना होगा। यहाँ पर आप एप्लीकेशन नंबर डालकर स्टेटस चेक कर सकते है। 

Fasal Bima Claim Status

यदि अपने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क्लेम के लिए रिपोर्ट किया है, और अब आप इसका स्टेटस देखना चाहते है तो यहाँ पर इसके लिए पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से बताई गई है।

  • फसल बीमा योजना में क्लेम का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से “crop insurance app” डाउनलोड करना होगा।
  • इस मोबाइल ऐप को ओपन करना है।
  • अब “बीमा लॉगिन के जारी रखें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “फसल का नुकसान – फसल हानी की रिपोर्ट करें और दावा करें” वाले विकल्प का चयन करना है।
  • अब “Crop Loss Status” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहाँ पर “Docket ID” डालना है। आपके सामने फसल बीमा क्लेम का स्टेटस आ जाएगा।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Premium

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को फसल का बीमा करवाने के लिए बीमा कंपनियों को प्रीमियम देना होता है। यह प्रीमियम खरीफ फसलों के लिए 2% होता है, और रबी फसलों के लिए 1.5% होता है। इसके साथ ही वार्षिक वाणिज्यिक और बागवानी फसलें जैसे कपास, जुट, गन्ना आदि के लिए 5% प्रीमियम पर बीमा किया जाता है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List 2024

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाईट पर जारी नहीं की जाती है। फसल बीमा योजना में क्लेम की रिपोर्ट करने वाले किसानों के खाते में सीधे पैसे डाले जाएंगे। पीएम फसल बीमा योजना की लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आप अपने ग्राम सेवक अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) Insurance Premium Calculator

फसल बीमा योजना में आप प्रीमियम कैलकुलेटर के माध्यम से चेक कर सकते है, की आपको कितना बीमा मिलेगा यह सुविधा पीएम फसल बीमा योजना की ऑफिशियल वेबसाईट पर दी गई है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) Insurance Premium Calculator का डायरेक्ट लिंक यहाँ दिया गया है।

Fasal Bima App Download

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा किसानों की मदद के लिए एक मोबाईल ऐप भी लॉन्च कर दिया है। इस मोबाईल ऐप की मदद से आप फसल बीमा योजना का क्लेम के लिए रिपोर्ट कर सकते है। फसल खराब होने के 72 घंटे के अंदर आपको रिपोर्ट फाइल करनी होगी। फसल बीमा योजना का मोबाईल ऐप डाउनलोड करने का लिंक यहाँ दिया गया है।

Fasal Bima Yojana 2024 App Download

Fasal Bima Yojana Contact Number

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आ रही समस्याओं का समाधान के लिए सभी बीमा कंपनियों ने कॉन्टेक्ट नंबर जारी कर दिए है, नीचे फसल बीमा योजना के कॉन्टेक्ट नंबर दिए है। जिनसे आप बात कर सकते है। इसके साथ ही आप पीएम फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 1800-180-1111/1800-110-001  पर भी संपर्क कर सकते है।

Fasal Bima Yojana Helpline Number

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसी भी समस्या का समाधान हेतु सरकार के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। फसल बीमा योजना का हेल्पलाइन नंबर 01123381092 है, इस नंबर पर बात करके आप फसल बीमा योजना में आ रही समस्या के बारें में निवारण पा सकते है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Complaint 2024

यदि आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारें में शिकायत दर्ज करना चाहते है तो इसके लिए विभाग के द्वारा नंबर दिए गए है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Complaint नंबर 01123381092 है, इसके माध्यम से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। इसके अलावा आप फसल बीमा मोबाइल ऐप से भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।

PM Fasal Bima Yojana : State Wise

PM Fasal Bima Yojana : State Wise
Rajasthan Fasal Bima Yojana 2024
MP Fasal Bima Yojana 2024
Bihar Fasal Bima Yojana 2024

अक्सर पूछे गए सवाल (FAQ)

मुआवजा कैसे चेक करें?

फसल बीमा योजना का मुआवजा चेक करने की प्रक्रिया ऊपर दी गई है। इसके माध्यम से आप अपना मुआवजा चेक कर सकते है।

फसल बीमा कराने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

किसानों को फसल का बीमा करवाने के लिए बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड, बुवाई प्रमाण पत्र, खसरा नंबर, भूमि से संबंधित दस्तावेज आदि डॉक्युमेंट चाहिए।

फसल बीमा योजना का पैसा कब मिलेगा?

फसल बीमा योजना का पैसा 15 दिन के बाद कभी भी मिल सकता है।

फसल बीमा योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

फसल बीमा की लिस्ट में आप देखने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाईट पर जा सकते है।