मोबाइल से फसल बीमा कैसे करें?
मोबाईल से फसल बीमा करने के लिए आपको https://pmfby.gov.in/ वेबसाईट पर जाना होगा। यहाँ से आप बीमा कर सकते है।
फसल बीमा योजना की शुरुआत कब हुआ?
फसल बीमा योजना की शुरूआत वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री जी के द्वारा की गई है।
मुआवजा कैसे चेक करें?
फसल बीमा योजना का मुआवजा चेक करने की प्रक्रिया ऊपर दी गई है। इसके माध्यम से आप अपना मुआवजा चेक कर सकते है।
फसल बीमा कितना होता है?
आप अपनी फसल के अनुसार फसल बीमा करवा सकते है। इसके साथ ही बीमा कैलकुलेटर के माध्यम से भी चेक कर सकते है की आपको कितना बीमा मिलेगा।
फसल बीमा कराने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
किसानों को फसल का बीमा करवाने के लिए बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड, बुवाई प्रमाण पत्र, खसरा नंबर, भूमि से संबंधित दस्तावेज आदि डॉक्युमेंट चाहिए।
फसल बीमा के लिए क्या करना पड़ेगा?
फसल बीमा के लिए सबसे पहले आपको अपनी फसल का बीमा का आवेदन करना है। इसके बाद फसल खराब होने पर क्लेम के लिए रिपोर्ट करना है।
फसल बीमा योजना का पैसा कब मिलेगा?
फसल बीमा योजना का पैसा 15 दिन के बाद कभी भी मिल सकता है।
फसल बीमा कौन देता है?
फसल बीमा सरकार के साथ काम करने वाली बीमा कंपनियां देती है।
फसल बीमा का टोल फ्री नंबर क्या है?
फसल बीमा योजना का टोल फ्री नंबर 01123381092 है।
किसानों को फसल बीमा कैसे मिलता है?
जिस किसान की फसल खराब होती है और क्लेम के लिए रिपोर्ट करते है उन्हे ही फसल बीमा मिलता है।
फसल बीमा योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
फसल बीमा की लिस्ट में आप देखने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाईट पर जा सकते है।
फसल बीमा ऐप क्या है?
फसल बीमा ऐप को ही “crop insurance app” कहते है। इसके माध्यम से आप फसल खराब होने पर क्लेम रिपोर्ट कर सकते है।
फसल बीमा में कौन कौन सी फसल आती है?
फसल बीमा में खरीफ और रबी के साथ ही सभी बागवानी फ़सले शामिल है।
क्या फसल बीमा योजना अनिवार्य है?
फसल बीमा करवाना किसानों के लिए बिल्कुल भी अनिवार्य नहीं है। आप इसे बैंक जाकर बंद भी करवा सकते है।